मसूरी : मसूरी में संखिया क्लब ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई. इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में कई महिलाओं को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। संखिया क्लब की सदस्य स्मृति हरि के मुताबिक ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी क्षमताओं को बड़ा मंच मिलता है.इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, गढ़वाली व कुमाऊंनी लोकनृत्य प्रतियोगिता, रैंप वॉक, ग्रुप डांस, उत्तम परिधान, बेस्ट टैलेंट समेत कई कार्यक्रम हुए। निर्णायक मंडल ने महिलाओं से सवाल-जवाब भी किए।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीज क्वीन्स को विभिन्न श्रेणियों में चुना गया। 50 वर्ष से कम आयु वालों के लिए, बीनू गुप्ता ने शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद पलक जैन दूसरे स्थान पर और तृतीय अपूर्वा व सबी विजेता रहीं। 50 से अधिक आयु वर्ग में रेनू अग्रवाल ने प्रथम, बबीता ने द्वितीय व सीमा शर्मा तृतीय रहीं। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मोहिनी मेहता ने प्रथम, द्वितीय मृदुला रस्तोगी व तृतीय स्थान में बीना जैन रही। गेस्ट में प्रियंका जैन प्रथम व नुपुर गुप्ता द्वितीय रही।

विजेता को क्लब के प्रत्येक सदस्य ने बधाई दी और सभी को पुरस्कार मिला। संगीता गुप्ता, रेनू जैन ने शो की मेजबानी की व ममता भाटिया सोनिका अग्रवाल, रिकी, बिन्दू गोयल, रीना जैन, व बीना वीरवास उपस्थित थे।

चंद्रयान 3 : इसरो ने पहली बार चंद्रमा पर विक्रम लैंडर उतारकर इतिहास रचा। , दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला पहला देश।