टिहरी : 1289.82 लाख रुपये की 12 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया. टिहरी बांध से विस्थापित 100 पात्र परिवारों को 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार 737 रुपये के चेक वितरित किये गये. वहीं, रौलकोट के 113 पात्र परिवारों को कृषि एवं आवासीय भूखंडों के आवंटन पत्र वितरित किए गए.
मंत्री सतपाल महाराज टिहरी पहुंचे और बहुउद्देशीय भवन नई टिहरी में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। साथ ही जिला मुख्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर महाराज ने लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज एवं लघु सिंचाई विभाग की 1289.82 लाख की 12 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.

वहीं सतपाल महाराज ने टिहरी बांध से विस्थापित हुए 100 पात्र परिवारों को 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार 737 रुपये के चेक वितरित किए. वहीं, रौलकोट के 113 पात्र परिवारों को कृषि एवं आवासीय भूखंडों के आवंटन पत्र वितरित किए गए. इस मौके पर सतपाल ने कहा कि टिहरी बांध परियोजना एशिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है। बांध के जलाशय से 109 गांव प्रभावित हुए हैं। जिसमें 34 गांव पूरी तरह से और 75 गांव आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं.
उन्होंने कहा कि परियोजना से प्रभावित लोगों को देहरादून एवं हरिद्वार के अंतर्गत विभिन्न पुनर्वास स्थलों तथा शहरी पुनर्वास, नई टिहरी देहरादून एवं ऋषिकेश में नियमानुसार स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा जो मामले न्यायालय में विवाद होने के कारण पुनर्वास से छूट गए हैं। कोर्ट में विवाद के निपटारे के बाद इनके पुनर्वास की कार्रवाई की जाएगी।

