देहरादून,
एसबीआई कार्ड, भारत की सबसे बड़ी प्योर प्ले क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता कंपनी ने आज अपने सुपर प्रीमियम कार्ड ऑरम को नयी खूबियों के साथ पेश किया है जोकि सी-सूइट एक्जीक्यूटिव्स और उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों पर केंद्रित है। कार्ड अब अपने उपयोगकर्त्ताओं को अधिक सुविधाएं देगा जिसमें नया सालाना खर्च आधारित माइलस्टोन और वेलकम बेनिफिट्स से लेकर अतिरिक्त इंरनैशनल लाउंज के लाभ व गोल्फ के प्रीविलेज शामिल हैं। इस पेशकश में ऑरम द्वारा दिए जा रहे अनेक लाभ शामिल हैं जिन्हें काफी सोच-विचार कर तैयार किया गया है। इन अतिरिक्त सुविधाओं के साथ ऑरम कार्ड धारक अपने खर्च के आधार पर सालाना दो लाख रुपये तक लाभ उठा सकेंगे।
केवल निमंत्रण के आधार पर दिया जाने वाले इस क्रेडिट कार्ड को चुनी हुयी खास सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है जो कार्ड धारकों को आकर्षक विशेषाधिकार से लैस करता है। विचारशील शिल्प कौशल के साथ तैयार ऑरम का प्रभाव इसके मैटेलिक लुक, ब्लैक फिनिश के साथ दिखता है और साथ ही उन लाभों के साथ जो इसके कार्ड धारकों को मिलता है। चाहे वह यात्रा हो, शापिंग, मनोरंजन हो या आराम से समय बिताना हो यह कार्ड अपने धारकों की विविध शापिंग व जीवनशैली की जरुरतों को पूरा करते हुए आनंददायक अनुभव देता है।
एसबीआई कार्ड के एमडी एवं सीईओ अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, “ऑरम को देश-विदेश का भ्रमण करने वाले और उच्च श्रेणी वाले एक्जीक्यूटिव्स की खास आदतों व जीवनशैली जो जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं के लिए तैयार किया गया है। यह सुपर प्रीमियम श्रेणी में सबसे इच्छित कार्ड में से एक है। जिस तरह इस कार्ड की प्रशंसा हो रही है उसे देखते हुए हमने निश्चय किया है कि कार्डधारक एक पायदान उपर होने का अनुभव करें। कुल मिलाकर आज ऑरम कार्डधारक और अधिक सुविधाजन, समृद्ध और विलासितापूर्ण अनुभव की आशा कर सकते हैं।”

