कीर्तिनगर देवप्रयाग से पहाड़ न्यूज़
एसडीआरएफ, यूनिट श्रीनगर टीम द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर / थाना देवप्रयाग पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारिगणों को थाना परिसर में आपदा/वाहन दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्तियों की खोज एवं बचाव ( रेस्क्यू ऑपरेशन) के संबंध में किए जाने वाली कार्यवाही की कार्य कुशलता बढाने हेतु जानकारी दी गई तथा दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ साथ उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिये जाने व मृतकों को घटनास्थल से निकालने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसी सड़क दुर्घटना के होने पर घायल व्यक्ति को रोप के सहारे अन्य उपकरणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में उतरने एवं चढ़ने के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचार गणों (40) द्वारा एसडीआरएफ टीम से आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्य में प्रयोग में लाएं जाने वाले उपकरणों का प्रयोग करने का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया गया ।
इस प्रकार के प्रशिक्षण से पहाड़ो में होने वाली आपदा से आसानी से निपटा जा सकता है। क्योकि उत्तराखंड आपदा के हिसाब से काफी सवेदनशील है। इस लिए एसडीआरएफ को चाहिए के वो यहाँ उत्तराखंड में इस प्रकार के प्रशिक्षण को और बढ़ाना चाहिए, बल्कि पुलिस के साथ साथ यहाँ के आम लोगो को भी इस प्रशिक्षण में शामिल करना चाहिए।
इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम के उ.नि. जगमोहन सिंह, दीपक सिंह, कान्स0 विनोद रावत, कान्स0जसविन्द्र राना,धीरज,प्रवीन आदि मौजूद रहे ?

