मसूरी : मंगलवार को कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी पहुंचे. जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर जाकर भू-धसाव की आशंका को देखते हुए मसूरी के लण्ढौर बाजार में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया. मौके पर निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने मंत्री जोशी को बताया कि मसूरी के लण्ढौर बाजार में भू-धसाव के कारण सड़क दिन-ब-दिन टूट रही है और लण्ढौर बाजार के कई घरों और दुकानों में दरारें आ रही हैं. जो क्षेत्रवासियों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है।
मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को क्षेत्र का जायजा लेने के निर्देश दिए। और इस मामले में उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही। मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी के लण्ढौर बाजार में ऐसा क्यों हो रहा है. इसे भविष्य के लिए खतरा बनने से रोकने और इसे कैसे रोका जाए, इसके लिए भूवैज्ञानिकों को बुलाकर परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूवैज्ञानिकों की तकनीकी रिपोर्ट देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित कई स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे.

