हल्द्वानी,

नगर निगम प्रशासन का शहर में मुसीबत का सबब बने गौवंशीय पशुओं को गौशाला भेजने का सिलसिला जारी है। इसके तहत सात पशुओं को विभिन्न स्थानों से उठाकर वाहनों के जरिए गौशाला पहुंचाया गया। इससे शहरवासियों को राहत मिलती दिख रही है। नैनीताल रोड में इन दिनों गोवंशीय पशु कम नजर आ रहे हैं।