देहरादून। नव्य भारत फाऊंडेशन {एनबीएफ भारत } द्वारा आयोजित एनबीएफ के स्थापना दिवस के सुअवसर पर कारगिल विजय की रजत जयन्ती को समर्पित(भारत माँ के समस्त वीर सपूतों को नमन अर्पित करते हुए) श्री हरि कथामृत का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च तक , बालावाला , देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत अनोखी विशाल तिरंगा कलश यात्रा का देहरादून उत्तराखंड में आयोजन किया गया जो कि नरमदेश्वर मंदिर , भरतू चौक से गंगा फार्म , बालावाला , देहरादून तक आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सैनिक, मातृ शक्ति व युवा वर्ग ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सबको प्रेरित किया।

इस अनोखी यात्रा में पुरुष तिरंगा व महिला कलश लेकर चली जो कि धर्म जागरण व राष्ट्र सेवा का प्रतीक है, इस मौके पर सुनील उनियाल “गामा” पुर्व महापौर , देहरादून ,श्रीमती मधु भट्ट, राज्य मंत्री ( उपाध्यक्ष , उत्तराखंड सांस्कृतिक साहित्य एवं कला परिषद), उत्तराखंड सरकार, धर्मपाल मनवाल, शहीद नरपाल मनवाल के परिवार से ( सेना मेडल, कारगिल युद्ध) , दया शंकर मिश्रा , प्रांत विस्तारक, भारतीय शिक्षण मंडल, उत्तराखंड प्रांत , श्रीमती पुष्पा बड़थवाल , निदेशक, गढ़वाल मंडल विकास निगम , महानगर संघचालक, आरएसएस, देहरादून आदि की गरीनामयी उपस्थिति रही।

इस मौके पर बाल व्यास व एनबीएफ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अनिरुद्ध उनियाल ने कहा कि यह कथा भारत माँ के सुरवीरो के शौर्य और पराक्रम को समर्पित है और इस तिरंगा कलश यात्रा के माध्यम से समाज राष्ट्र कल्याण के लिए जागरूक हो यही लक्ष्य है। यह कथा एबीपीएसएसपी उत्तराखंड , जिला सैनिक कल्याण बोर्ड देहरादून, व बीएसएम उत्तराखंड प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई,इस मौके पर एनबीएफ के ट्रस्टी दुर्गा प्रसाद उनियाल, प्रेमा उनियाल, खेमराज उनियाल, अजय उनियाल, सिमरन कौर व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।


