देहरादून,

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में सबसे सुरक्षित कारों की निर्माता के रूप में अपनी अग्रणी स्थिति को बनाये रखा है और इसके पास वयस्को तथा बच्चों के लिये 5-स्टार-रेटेड कारों का पूरा बेड़ा है। उत्पादों के मामले में कंपनी 2023 में भी लगातार सक्रिय है। इस साल त्योहारों के दौरान भी कंपनी कई सौगात लेकर आ रही है। कंपनी व्यापक पोर्टफोलियो के साथ ही, त्योहारों की अवधि में आकर्षक कीमतों, कारों में कई नई खूबियों की पेशकश करेगी। इतना ही नही, स्कोडा ऑल-न्यू स्लाविया मैट एडिशन भी लॉन्च कर रही है।
पहले से बेहतर पोर्टफोलियो के बारे में स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्राण्ड डायरेक्टर पेट्र सोल्क ने कहा कि उत्पादों के मामले में हमारी पेशकश का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों का स्कोडा परिवार में स्वागत करना है और संयोग से यह पेशकश देश में त्योहारों के जोश के साथ हो रही है। हमने अपने ग्राहकों के लिए हमेशा सबसे सुरक्षित फैमिली कारें मुहैया कराने की कोशिश की है और हम अपने उत्पादों एवं सेवाओं से ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा संतुष्टि देना चाहते हैं। त्योहारों के लिये यह पेशकशें और हमारे उत्पादों में कई अपग्रेडेशन इन मामलों में शानदार है और हमारे ग्राहकों के लिये बेहतरीन महत्व लेकर आती हैं।