वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्रीमती तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जनपद में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के अवैध शराब/ड्रग्स के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में कल दिनांक 26.03.2021 को कोतवाली नई टिहरी के अंतर्गत चौकी बी पुरम ने एसएसपी टिहरी के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता पायी है।
जिस समय कोतवाली नई टिहरी पुलिस व्यू पॉइंट बी पुरम के पास संदिग्ध वाहन/वस्तु / व्यक्ति की चैकिंग कर रही थी, एक अल्टो कार UK-09-B-8090 वहां आयी। जिसको चैक करने पर उसमें 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 05 पेटी अवैध बियर पायी गयी।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही बरामद उक्त शराब को कब्जे में लिया गया साथ ही उक्त वाहन व अवैध शराब के अभियुक्त साहब सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम जेलम, पोस्ट खंडोगी, जाखणीधार को हिरासत पुलिस लिया।
तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन UK-09-B-8090 को सीज़ करते हुए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।