तिरुवनंतपुरम, PAHAAD NEWS TEAM

मलयालम फिल्म निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है. अली ने यह कदम मुख्य रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की खबर पर सोशल मीडिया पर इमोजी पोस्ट करने वाले कई लोगों के विरोध में उठाया ।

केरल फिल्म निर्देशक अली अकबर ने अपनी पत्नी लुसीअम्मा के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। इसके साथ ही हिंदू नाम को भी अपनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक अली अकबर ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम बदलकर रामसिम्हा रख लिया है। उन्होंने कहा कि यह उन मुसलमानों का विरोध है जो सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत से संबंधित पोस्ट पर हंसी का इमोजी बना रहे थे. धर्मगुरु उनमें सुधार क्यों नहीं कर रहे हैं?

शनिवार को अकबर ने कहा था कि इस्लाम के बड़े नेताओं और धर्मगुरुओं ने भी मुसलमानों की ओर से इस तरह की कार्रवाई का विरोध नहीं किया, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची हो.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने धर्म परिवर्तन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आज से मुसलमान नहीं हूं, मैं भारतीय हूं। मेरा ये मैसेज उन लोगों के लिए है जिन्होंने भारत के खिलाफ हंसने वाले इमोजी दिए.

उन्होंने सीडीएस जनरल रावत की मौत से जुड़ी खबरों के नीचे हैप्पी इमोजी डालने वालों की आलोचना की और कहा कि वह “देशद्रोहियों” के साथ खड़े नहीं हो सकते।

फिल्म निर्देशक से राजनेता बने अकबर ने इस साल अक्टूबर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य समिति के सदस्य के रूप में सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उन्हें भाजपा के राज्य सचिव एके नजीर के खिलाफ केरल इकाई की संगठनात्मक स्तर की कार्रवाई से ‘दुखी’ थे।

हालांकि अकबर ने कहा था कि वह भाजपा के सदस्य बने रहेंगे।