श्रीनगर : श्रीनगर चौरास के बीच बहने वाली अलकनंदा नदी में रुद्रप्रयाग जिले के कलना गांव की लापता महिला का शव मिला है. पुलिस की निगरानी में महिला के शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने की। पुलिस की शिनाख्त के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला 25 सितंबर से अपने घर से लापता थी। इस संबंध में परिजनों ने राजस्व चौकी रतूड़ा में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का नाम ममता भंडारी उम्र 25 साल थी।

इससे पहले बुधवार को श्रीनगर में रानीहाट के पास अलकनंदा नदी में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. इस पर स्थानीय लोगों ने कीर्तिनगर कोतवाली को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव के बारे में आसपास के जिलों को सूचना दी.

शव की पहचान गुरुवार सुबह ममता भंडारी के रूप में हुई। ममता के परिजन शव की शिनाख्त करने कीर्तिनगर पहुंचे थे. कोतवाल कीर्तिनगर चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव की पहचान ममता भंडारी के रूप में हुई है. महिला अपने गांव कलना से बिना बताए कहीं चली गई थी। इस संबंध में परिजनों की ओर से शिकायत भी की गई थी। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है।