श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

एक बार फिर शासन और प्रशासन की लापरवाही पौड़ी जिले के श्रीनगर में सामने आई है. पता चला है कि पूर्व में प्रशासन द्वारा अक्षिता स्टोन क्रशर को सीज किया था जिस पर गंगा दर्शन बैंड संचालित था. दरअसल, वह स्टोन क्रेशर सरकारी जमीन पर चल रहा था। पता चला तब इस स्टोन क्रेशर की कई बिंदुओं पर जांच की गई। अब तहसील प्रशासन ने क्रशर प्लाट को नियम विरुद्ध स्थापना को लेकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है.

आपको बता दें, 1 और 3 अप्रैल को श्रीनगर एसडीएम अजयवीर सिंह और उप निदेशक दिनेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कई खामियां मिलने पर गंगा दर्शन बैंड पर स्थित अक्षिता स्टोन को जब्त किया था । साथ ही स्टोन क्रशर मालिक पर करीब एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया था । जब इस स्टोन क्रशर की जांच आगे बढ़ी तो यह मामला सामने आया।

एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर अक्षिता स्टोन क्रशर चल रहा था. सरकारी जमीन पर निजी क्रशर नहीं लगाए जा सकते। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम पौड़ी और सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार और खनन अधिकारी की टीम को भी खांकरियों स्टोन क्रशर की जांच के लिए कहा गया है. जांच के बाद दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।