श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

कीर्तिनगर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव देवली गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया।

कोतवाल कीर्तिनगर अधिकारी चंदभान सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान रानीहाट सजंय रावत ने सड़क से 15 मीटर नीचे अज्ञात शव देखे जाने की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सोहन लाल पुत्र कलम दास निवासी ग्राम नथाना मल्ला पट्टी, चौराहा कोतवाली कीर्तिनगर जिला टिहरी के रूप में की है.

जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था और दो दिनों से लापता था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।