रुड़की के शिकारपुर गांव में 34 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । चार दिनों में हुए 240 लोगो की रिपोर्ट अभी नही आई है।गांव की गलियों को सील किया गया है ।इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव आने से ग्रामीण भयभीत हैं। गांव को केंटोनमेंट जॉन घोषित करने तैयारी चल रही है।
शिकारपुर गांव में दस जून तक हुए कोरोना टेस्ट में 34 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।इससे गांव में हड़कंप मचा है । स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आये लोगो के परिजनों व अन्य गाँव वालों के टेस्ट किये हैं। जांच के लिये विभाग ने गांव में दो सेंटर लगाए है। 11 जून को 106 लोगो का टेस्ट हुआ ।जबकि 13 जून को 134 लोगो ने अपना टेस्ट कराया, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति की ब्लेक फंगस के कारण मृत्यु भी हो चुकी है जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं। उन्हें डर है कि कंही गांव में कोरोना अपने पैर न पसार ले।स्वास्थ्य विभाग ने भी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अमित डाबरा ने बताया कि गांव में जांच बढ़ा दी गयी है। सभी गांव वालों को टेस्ट कराने के लिए कहा जा रहा है टीम लगातार गांव में बनी हुई है। पटवारी आदेश कुमार का कहना है कि 11 जून को 18 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ।उस एरिया को प्रशासन की ओर से कंटेन्मेंट जॉन बना दिया था। गांव में कोरोना पॉजिटिव लोगो का ग्राफ बढ़ने से कंटेन्मेंट जॉन ओर बढ़ा दिया गया है। कुछ घरों को छोड़ कर पूरे गाँव की सील करने की तैयारी चल रही है। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से गाँव वालों को नंबर उपलब्ध करा दिए गए हैं ।गांव वालों को जिस चीज की जरूरत होगी,उसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी।
जिले में हड़कंप : शिकारपुर गांव में 34 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

