देहरादून के मसूरी कोतवाल देवेन्द्र असवाल ने मसूरी महात्मा योगेष्वर शिशु मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्रओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने को कहा, वही 18 साल से कम बच्चों को वाहन ना चलाने की हिदायत दी। उन्होने बच्चों को डाईविंग लाइसेंस के महत्व के बारे में जानकारी देकर बिना डाईविंग लाइसेंस के वाहन ना चलाने की भी हिदायत दी । साथ ही इस दौरान बच्चों ने यातायात से जुड़े प्रश्न भी पूछे। कोतवाल देवेन्द्र असवाल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जिस चीज से बहुत सारे लोगों का हित और अहित जुड़ा हो वहां पर चीजों को सुव्यवस्थित करने के लिए नियम बनाने आवश्यक हो जाते हैं वहीं नियमों का पालन करने से बड़े से बड़े कार्यों को भी सरलता पूर्वक किया जा सकता है साथ ही उन्होने कहा कि मोबाइल फोन के कई फायदे भी है. तो कई बुराईया भी । ऐसे में छात्रों को अपने भविष्य निर्माण को लेकर मोबाइल फोन से होने वाले फ़ायदों को अपनाना चाहिये । बता दें कि उन्होने छात्र-छात्राओं को नया मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यातायात के नियमों को तोड़ने पर भारी भरकम जुर्माना वसूला जा रहा है।. साथ ही मसूरी कोतवाल देवेंद्र अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की हिदायत दी। वहीं बच्चों से आग्रह किया  कि अगर कोई नशे का कारोबार करते हुए लोगो का उनको पता चलता है तो वह उसकी जानकारी पुलिस को दे, जिससे पुलिस उन पर कार्रवाई कर सके।