मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपनी सारी कोशिशें पूरी कर लीं. अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। भारतीय टीम को बेहद मजबूत शुरुआत देते हुए उन्होंने साथी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 140 रनों की शतकीय साझेदारी की. रोहित शर्मा अपनी पारी के दम पर आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।

रोहित शर्मा ने तोड़ा जो रूट का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ 74 रन की अपनी पारी के दम पर रोहित शर्मा ने अपने नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. रोहित शर्मा अब ICC के किसी इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा आईसीसी इवेंट्स यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 3682 रन बना चुके हैं। वहीं, उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम अब तक आईसीसी इवेंट में कुल 3662 रन दर्ज हो चुके हैं। विराट कोहली इस मामले में 3554 रन के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

ICC इवेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष 3 बल्लेबाज (WTC + WC + CT + WT20)-

3682 रन- रोहित शर्मा

3662 रन- जो रूट

3554 रन- विराट कोहली

रोहित-राहुल ने घर से दूर T20I में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की

रोहित शर्मा ने जहां एक तरफ 74 रन बनाए, वहीं केएल राहुल ने 48 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 69 रन की उपयोगी पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी हुई। यह T20I में भारत के लिए विदेशी धरती पर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

T20I में भारत की ओर से विदेशी धरती पर 5 सबसे बड़ी पार्टनरशिप-

160 रन, रोहित और धवन, डबलिन

140 रन, रोहित और राहुल, दुबई

136 रन, सहवाग और गंभीर, डरबन

134 रन, कोहली और रैना, एडिलेड

123 रन, रोहित और राहुल, मैनचेस्टर