टिहरी : पूर्व सैनिकों के संगठन जौनपुर सकलाना के सहयोग से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों एवं सेना की सेवानिवृत्त बहादुर महिलाओं के पेंशन संबंधी प्रकरणों का निराकरण अटल उत्कृष्ट शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी इंटर कॉलेज पुजार गांव में किया गया. जिसमें 12वीं गढ़वाल रायफल की लगातार सुलह टीम में सूबेदार दिनेश चंद्र हवलदार रविंद्र सिंह रायफलमैन लिपिक नीरज कुमार मौजूद रहे। यहां की टीम आर्मी कैंप लाइसीडोन से आई है।
इसी बैनर तले स्वस्थ भारत आयुर्वेदिक जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न बीमारियों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया.
जिसमें प्रखंड प्रतिनिधि भूतपूर्व सैनिक संगठन जौनपुर ब्लाक बलवीर चंद कुमाई, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री कैप्टन अमरदेव भट्ट, कोषाध्यक्ष विजय सिंह नकोटी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री गोपाल सकलानी, पूर्व सैनिक सोबन सिंह कंडारी, पी टी ए अध्यक्ष राजवीर कंडारी, श्री भरत सिंह ,श्री चन्द्र प्रकाश, नागेन्द्र धिडियाल , हरीश चंद्र रमोला, हरीश धिडियाल ,प्रधान जाडगाव अरविंद सकलानी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि मजगाव श्री जोत सिंह कंडारी , ब्लाक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल, संदीप मनवाल, रोहित , अध्यापक कमलेश सकलानी, सामाजिक कार्यकर्ता गम्भीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

