टिहरी : गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर टिहरी गढ़वाल से ”प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” किसानों को उनकी फसलों से जुड़े जोखिमों के कारण हुए नुकसान की भरपाई का माध्यम है। इससे किसानों को अप्रत्याशित या प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों के नुकसान की भरपाई की जाती है।

उन्होंने कहा कि ”प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत जिला टिहरी गढ़वाल प्रदेश के अन्य जिलों में लक्ष्य के संबंध में अग्रणी व अच्छी प्रगति कर रहा है। किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी से संबंधित फसलों का बीमा कराने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जागरूक करने के लिए गुरुवार को जन जागरूकता रथ ”प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” को हरी झंडी दिखाकर अभियान शुरू किया गया है.

मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने बताया कि फसल बीमा रथ के माध्यम से गुरुवार को चम्बा-नरेन्द्रनगर-मुनीकीरेती-देवप्रयाग-एनएच देवप्रयाग में जागरूकता पैदा की जाएगी.

देवप्रयाग-हिण्डोलाखाल जामणीखाल-पौड़ीखाल अंजणीसैंण-जाखणीधार-घनसाली, 03 दिसम्बर को घनसाली-हुणानाखाल-चमियाला लम्बगांव-कांडीसौड़-चम्बा-नई टिहरी, 04 दिसम्बर को नई टिहरी-गजा-देवप्रयाग-गूलर-दोणी पल्ली-ऋषिकेश, 05 दिसम्बर को ऋषिकेश कुमाल्डा- सत्यों-नैनबाग-पंतवाडी-थत्यूड़, 06 दिसम्बर को थत्यूड़-धनोल्टी-कमाद-चिनयालीसौड़-नई टिहरी तथा 07 दिसम्बर, 2022 को नई टिहरी-प्रतापनगर-लम्बगांवा-वापस नई टिहरी में जन-जागरूक किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे.