टिहरी : जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार टिहरी गढ़वाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय नई टिहरी के समीप राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करने एवं पंजिका को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये गये. महाविद्यालय में साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं शौचालय आदि की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा प्राचार्य को विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये.
इस दौरान विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया गया और कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से उनके विज्ञान विषय पर आधारित पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न-उत्तर पूछे गए। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करने एवं पंजिका को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये गये. महाविद्यालय में साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं शौचालय आदि की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा प्राचार्य को विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये.

