टिहरी : टिहरी गढ़वाल जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी आदि हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार प्रयासरत हैं और काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि चयन को लेकर कवायद शुरू कर दी है. जिलाधिकारी, सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम टिहरी सहित अन्य अधिकारियों ने भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चयन किया गया है.

बौराड़ी, नई टिहरी पौधरोपण, केन्द्रीय विद्यालय नई टिहरी, एएनएम सेंटर सुरसिंहधार आदि स्थानों का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल के समीप स्थित राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराडी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज परिसर, बिजली विभाग के स्टोर आदि का निरीक्षण किया. बौराडी तक के पूरे क्षेत्र का ड्रोन से बनवाने के निर्देश दिये.
साथ ही नई टिहरी पौधरोपण, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी, एएनएम सेंटर सुरसिंहधार आदि स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मेडिकल कॉलेज की स्थापना से मेडिकल कॉलेज निश्चित तौर पर जिले के विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में संजीवनी साबित होगा.
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, उपजिलाधिकारी टिहरी अपूर्वा सिंह, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय, आरओ वन विभाग विजय सिंह नेगी, फारेस्टर रमेश चन्द्र कठैत समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

