टिहरी गढ़वाल : नैनबाग गांव बनगाँव, पट्टी – सिलवाड़ की उषा देवी के पैर में फ्रेक्चर था । उसका इलाज इंद्रेश हॉस्पिटल में चल रहा था इनके पति का नाम विनोद दास है। डॉक्टर ने आज कहा कि हार्ट अटैक के कारण उनकी डेथ हो गयी है, विनोद दास सदमे में है। परिवार ने इंद्रेश हॉस्पिटल पर आरोप लगाया है कि उनकी किडनी निकाली गई है , उनके शरीर पर बहुत निशान है।उनके पैर में फ्रेक्चर था ओर कमर में बहुत बड़ा चीरा है। जिससे संदेह होता है कुछ तो इंद्रेश हॉस्पिटल में गड़बड़ है .

अभी अभी जानकारी मिली है कि इस केस में पुलिस रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, और उसके पश्चात पुलिस की कस्टडी में कोरोनेशन हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके पश्चात कि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगेगा, उसके बाद ही डेड बॉडी को घर लेकर आएंगे, इसलिए अंतिम संस्कार में समय लग सकता है।

पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर इंद्रेश हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।