टिहरी , पहाड़ न्यूज टीम
नरेंद्रनगर फकोट प्रखंड स्थित होटल एस्ट्रोल के एक कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया. तब से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। होटल के मालिक आनन-फानन में उसे फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे श्रीदेव सुमन अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि होटल एस्ट्रोल में कार्यरत कर्मचारी का नाम पवन कुमार है, जो चमोली जिले के आदिबद्री का रहने वाला है.
पवन कुमार का कहना है कि होटल के मालिक अनिल सिंधवानी ने उनकी पिटाई की है। होटल मालिक कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने होटल मालिक को अपना कुत्ता न मिलने पर डांट लगाई। जिसके बाद वह होटल मालिक लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। पवन कुमार ने होटल मालिक पर जबरन जहर देने का भी आरोप लगाया है.
वहीं पहाड़ न्यूज टीम ने इस पूरे मामले में होटल मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो सका. मामले की जानकारी के लिए नजदीकी पुलिस चौकी जाजल में तीन बार फोन किया, वहां से भी कोई जवाब नहीं आया।

