टिहरी गढ़वाल ,पहाड़ न्यूज टीम

राजराजेश्वरी माता अपनी महत्ता व शक्ति के लिए तो विख्यात है। यहां लगने वाला राजराजेश्वरी माता का होम पुजन मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि आस्था और धार्मिक आयोजन के लिए प्रसिद्ध है। ग्राम डकवाण गाँव , पट्टी ग्यारह गाँव जिला टिहरी गढ़वाल में बुधवार को पांच दिवसीय माँ राजराजेश्वरी माता का होम पुजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल राजेन्द्र सिंह पंवार द्वारा किया गया और कार्यक्रम का सचालन भीम सिंह पंवार ने किया था . कार्यक्रम में ग्राम सभा अध्यक्ष श्री चंदन सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण कर स्वागत किया था।

श्री राजराजेश्वरी माता प्राचीन काल से आध्यात्म के लिए जानी जाती है। राजराजेश्वरी को धन, वैभव, योग और मोक्ष की देवी कहा जाता है। जिसे राजा महाराज भी अपनी कुल देवी मानते थे।

कार्यक्रम में श्री सरोप सिंह पंवार, भरत सिंह पंवार, चरन सिंह पंवार, कृपाल सिंह पंवार, आन्नाद पंवार, दीपक सिंह पंवार आदि सम्मसत ग्राम सभा आदि लोग शामिल रहे।