नैनबाग , पहाड़ न्यूज टीम
सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग मैदान की चारदीवारी की गई जिसमें कॉलेज प्रशासन द्वारा कई जगह निजी रास्ते हेतु दो गेट छोड़ दिए गए। जिससे कि लोगों द्वारा कॉलेज मैदान से होते हुए अपना सामान तथा निजी रास्ता बना दिया गया है। जिस पर कॉलेज प्रशासन ने मौन धारण करते हुए चुप्पी साध रखी है। जबकि जगह-जगह कॉलेज मैदान की चारदीवारी में निजी रास्ते होने के कारण लोगों की आवाजाही रहती है जिससे छात्र छात्राओं के पठन-पाठन में व्यवधान पैदा होता है। तथा कॉलेज मैदान में अत्यधिक गंदगी भी फैला रखी है।


क्षेत्रीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता देशपाल पवार, अजित रावत का कहना है कि लोगों द्वारा कॉलेज के सरकारी जमीन का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा चारदीवारी को तोड़ते हुए निजी रास्ते बनाए गए हैं जिस पर कॉलेज प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
वर्तमान अभिभावक संघ अध्यक्ष सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग मोहनलाल निराला का कहना है कि लो गों के लिए हर रोज हेतु रास्ता गेट नहीं छोड़ा गया है बल्कि आपातकालीन हेतु जिसमें बड़ा सामान इत्याद। अन्य दिनों में गेट पूर्णतया बंद रहेगा।

