टिहरी: मसूरी टिहरी बाईपास नेशनल हाईवे 707ए पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है. जहां बाइक सवार कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया. हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा कांवड़िए खाई में गिरकर घायल हो गया. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार गंगोत्री से केदारनाथ जा रहे थे।

पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे
गौरतलब है कि प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं. जिससे दुर्घटना हुई है.वहीं मसूरी टिहरी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए पर बाइक नंबर-UP15-PB-9336 पर मलबा गिरने से कांवड़ियां मुकुल (21) पुत्र सुनील, ग्राम व थाना कंकरखेड़ा मेरठ उत्तर प्रदेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार सनी (30) पुत्र धर्मवीर, ग्राम व थाना कंकरखेड़ा मेरठ उत्तर प्रदेश खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है .बाइक सवार गंगोत्री से केदारनाथ जा रहे थे। वहीं, घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.
बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है. भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर बह रहे हैं. कई संपर्क मार्ग मलबे से पट गए हैं. जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वहीं भारी बारिश के कारण पहाड़ों से गिर रहा मलबा और पत्थर लोगों की जान ले रहे हैं.

