टिहरी : चंबा-मसूरी मार्ग पर बाइक सवार दंपति में से एक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया.
घटना शुक्रवार की शाम की है जब चंबा-मसूरी मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक सवार एक दंपत्ति आ गया. जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाना चंबा पंकज देवरानी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाइक सवार रवींद्र (29) पुत्र जयवीर राणा निवासी डांडा की बेली जौनपुर पत्नी पूजा को लेकर चंबा से घर जा रहा था. जो ठांगधार के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में क्रश बैरियर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

