नई टिहरी : टिहरी झील महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में टिहरी झील महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों सहित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी.
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टिहरी झील महोत्सव 2023 का आयोजन 10 मार्च से 12 मार्च 2023 तक नई टिहरी एवं कोटी कॉलोनी टिहरी में किया जाना प्रस्तावित है। आध्यात्मिक प्रकाश, स्थानीय लोक संस्कृति एवं इंडो वेस्टर्न कार्यक्रम के साथ ही योगा, मैराथन, खेल, साईकिल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय परिधान शाॅ, लाइट एण्ड साउण्ड शाॅ, फिल्म एवं फूड फेस्टिवल, हाॅट इयर बैलून, पैराग्लाइडिंग, जेटी पर इवनिंग कार्यक्रम आदि कई कार्यक्रम किये जाने प्रस्तावित हैं।

इसी के अनुसार सभी अधिकारियों को प्लान आउट करने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम स्थल पर किट जोन, एल्डर जोन, फिशिंग जोन, स्लाइड शाॅ गैलरी, रेस्ट/चेंजिंग रूम, प्रवेश बिन्दु पर सहायता केन्द्र, सेल्फी प्वाइंट बनाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है .
कार्यपालक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, टिहरी को जिलाधिकारी द्वारा नक्शा बनाने, ड्रोन सर्वे करने तथा सभी आयोजनों के लिए जोन वाइज साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया. डीटीडीओ को 25 जनवरी, 2023 तक कार्यक्रमों के संबंध में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी अधिकारियों से सुझाव प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक समिति बनाने और कुछ अच्छे कार्यक्रम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
महोत्सव में प्रतियोगिता संबंधी व्यवस्था एवं लोगो डिजाइन के लिए एसडीएम एवं डीटीडीओ, वाहन व्यवस्था के लिए एआरटीओ एवं डीटीडीओ तथा एक कार्यक्रम स्थल से दूसरे कार्यक्रम स्थल तक वाहन में गाइड करने, डीओ पीआरडी एवं खेल अधिकारी खेल आयोजन, फूड स्टॉल की आपूर्ति के लिए विभाग को निर्देशित किया गया था. पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान को, सफाई व्यवस्था के लिए ईओ नगर पालिका। साथ ही आमंत्रण पत्र, प्रमाण-पत्र, उपहार, मोमेंटो, प्रचार-प्रसार आदि अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इससे पहले महोत्सव के आयोजन को लेकर कोटी कॉलोनी क्षेत्र का जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण किया था.
पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

