डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब मांगा।

गुरुवार को डीएम ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिये. निरीक्षण के दौरान जिला कार्यालय में आठ, तहसील, एसएलओ, उद्यान, एमएचएम एवं सिंचाई विभाग में एक-एक, पीएमजीएसवाई कार्यालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये.

डीएम ने इनसे जवाब तलब किया। इस दौरान एडीएम रामजी शरण शर्मा, सीएमओ डॉ. संजय जैन, डीएफओ वीके सिंह, डॉ. एलडी सेमवाल, डॉ. दीपा रूबाली और सीओ सदर एसपी बलूनी
आदि मौजूद रहे.