टिहरी गढ़वाल : मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी में SSP टिहरी गढ़वाल द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ तस्करी की रोक थाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उपरोक्त अभियान के क्रम तहत दिनांक 29.04.2023 को थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा चौकी नैनबाग में संदिग्ध व्याक्ति/वाहन की चेकिग की जा रही थी चैकिंग के दौरान नैनबाग बाजार की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार UK 08 TA 5844 को रूकने का इशारा किया गया तो कार चालक कार को लेकर भाग गया।

शक होने पर पीछा किया तो सुमन क्यारी में होटल देवभूमि के पास रोककर समय करीब 16.30 बजे पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त मोहम्मद कासिम पुत्र मोहम्मद हाशिम निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा कला थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 47 वर्ष एवं सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री राम सिंह निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा कला थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 41 वर्ष को कुल 16.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गयाI

जिस सम्बन्ध में थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0 11/2023 धारा 8/15/29/ 60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया I गिरफ्तार शुदा आभि0 गण को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कीमत – कुल बरामद माल 16.700 किलोग्राम डोडा पोस्त जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80,000/- रुपये है।

टिम डेविड की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराया