टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
एक महिला घनसाली विधानसभा क्षेत्र में बूढ़ाकेदार-छतियारा मोटर मार्ग पर चल रहे पिकअप वाहन से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. महिला ने ड्राइवर को रुकने को कहा। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर वाहन से गिर गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर वाहन का चालक अर्जुन पुत्र नत्थू सिंह कैंतूरा निवासी ग्राम एवं थाना नरेंद्र नगर अपने पिकअप वाहन से बूढ़ा केदार से चमियाला आ रहा था. इस दौरान छह महिलाओं ने उसे सिल्थर तोक के पास सड़क पर रोक लिया और वाहन गाड़ी में सवार हो गई.
छतियारा गांव के पास महिलाओं ने चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन इसी बीच ग्राम बेलसू निवासी छतियारा पूलमा देवी (32) पत्नी कमल सिंह असंतुलित हो गईं और वाहन से नीचे सड़क पर गिर गईं. गंभीर चोट से महिला के सिर से खून बहने लगा। महिला को उसी वाहन से बेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई.
घनसाली थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि महिला वाहन से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मृतक महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

