टिहरी : बौराड़ी निवासी समसुदीन गुरुवार की सुबह से लापता चल रहे है , जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी ने शुक्रवार को नई टिहरी थाने में दर्ज करायी है.
परिजनों का कहना है कि 17 नवंबर की सुबह समसुदीन घर से बाइक पर काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचा.

परिजन और दोस्तों को उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कप्तान ने साइबर सेल को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है । सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया।
समसुदीन की तलाश के लिए 3 टीमों का गठन किया गया। पुलिस अपने स्तर से तलाश में लगी।
उसकी पत्नी ने पुलिस से समसुदीन को ढूंढकर लाने की गुहार लगाई है।
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

