थराली , PAHAAD NEWS TEAM

थाना थराली क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक युवक नाबालिग लड़की को अपनी कार में सुनसान सड़क पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. वहीं, पीड़िता के परिजनों तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसओजी टीम ने आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थराली एसएचओ बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब-इंस्पेक्टर शिव दत्त जमलोकी, महिला उपनिरीक्षक हेमलता कुनियाल, कांस्टेबल कृष्णा शामिल हैं.