थत्यूड , PAHAAD NEWS TEAM
19 वर्षीय विपुल पुंडीर विकास खंड जौनपुर के सुक्टियाणा बाजार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड में 11वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल जाते समय अचानक छात्र गायब होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
अलमस निवासी थाना थत्यूड कई वर्षों से अपनी मां निर्मला देवी के साथ सुक्टियाणा बाजार में रह रहे हैं। जब वह स्कूल जाते समय घर से अचानक गायब हो गया , तो परिवार के सदस्यों द्वारा व्यापक खोज की और रिश्तेदारों से पूछताछ के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। तो विपुल की मां ने थत्यूड में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.
वहीं, थाना अध्यक्ष मनीष नेगी ने कहा कि 19 वर्षीय विपुल पुंडीर की निर्मला देवी द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और जिस पर जांच जारी है.

