चमोली,

सीमांत जिला चमोली के दुरस्त विकासखण्ड नागनाथ पोखरी मुख्यालय पर एक ही रात में सड़क पर बिछाया हुवा डामर उखड़ गया।
बताते चलें कि लोक निर्माण बिभाग पोखरी के प्रवेश द्वार बिनायक धार में शुक्रवार रात को डामरीकरण का कार्य किया गया जो शनिवार सुबह ही उखड़ गया।
जिसको लेकर बिभाग और जन प्रतिनिधियों की घोर लापरवाही और घटिया सामग्री प्रयोग करने को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश देखने को मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बद्रीनाथ विधायक और उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष का यहां गृह क्षेत्र है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का गृह क्षेत्र यहां है। यही नहीं बद्री केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष का गृह क्षेत्र यहां है।,विधानसभा अध्यक्ष का ससुराल यहां है। नागनाथ पोखरी की ब्लॉक प्रमुख का गृह क्षेत्र यहां है, और नगर पंचायत अध्यक्ष का गृह क्षेत्र यहाँ है। लोगों की नाराजगी रही कि इतने जनप्रतिनिधियों के इस क्षेत्र से होने के बावजूद भी मुख्यालय की सड़कों के ये हाल है तो दुरस्थ क्षेत्रों की सड़कों की कितनी बत्तर स्थिति होगी।
व्यापार संघ पोखरी द्वारा विभाग को सड़क ठीक करने की चेतावनी दी गयी और कहा कि यदि ये सड़क ठीक नहीं की गई तो विभाग के खिलाप बड़ा आंदोलन किया जायेगा।