मसूरी : विंटर कार्निवाल के तहत पर्यटन घाटी के नन्हें कलाकारों ने शहीद स्थल पर लोक नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। लोग उनकी शानदार प्रस्तुति के कायल हो गए थे।

जौनपुर क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों एवं पर्यटकों का मनोरंजन किया इस अवसर पर जौनपुर की संस्कृति एवं सभ्यता का नजारा देखने को मिला, जिसे वहां मौजूद दर्शकों ने खूब सराहा।

विंटर कार्निवाल के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में शहीद स्थलम झूलाघर में जौनपुर समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम निदेशक अनिल गोदियाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा शीतकालीन कार्निवाल का आयोजन किया गया, जिसमें जौनपुर क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। वही कार्यक्रम के संयोजक सूर्य पवार ने कहा कि आज जहां हमारी सभ्यता और संस्कृति लुप्त होती जा रही है ऐसे में पश्चिमी संस्कृति हमारी स्थिति पर हावी होती जा रही है उन्होंने अपनी स्थिति और सभ्यता को बचाने के लिए लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया है. .