देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े की उपलब्धता सुनिश्चित करें. इस कार्य को आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस पर एक अभियान के रूप में लिया जाना चाहिए।
सीएम ने कहा कि बेघर लोगों को ठंड से बचाने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. कंबल और गर्म कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदार जिम्मेदार होंगे। इस काम में आम लोगों की भी मदद ली जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी अस्पतालों का भी निरीक्षण करें.

शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के पास बने रैन बसेरों व अन्य का औचक निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरों की स्थिति में और सुधार करने के निर्देश दिए. साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

