देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता के लिए बनाए गए वीडियो सॉन्ग ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’ गीत’ को लॉन्च किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किए जा रहे कार्यों को दर्शाने का बेहतरीन प्रयास किया गया है. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में जन जागरूकता फैलाने का एक अच्छा प्रयास गीत द्वारा किया गया है।

गाने में भ्रष्टाचार और जालसाजी के खिलाफ सरकार द्वारा अपनाए गए सख्त रुख और जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाया गया है। गीत को गीतकार एवं गायक भूपेन्द्र बसेड़ा ने क्षेत्रीय मिश्रित भाषा में संगीतबद्ध किया है। वीडियो गीत में ओम तरोनी तथा उर्वशी शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं और संगीत विक्की जुयाल द्वारा रचित है।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम्, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल पी0सी0 ध्यानी, ललित जोशी, राजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद थे.