दिनांक 20 अप्रैल 2023 को टीएचडीसी टिहरी परियोजना मैं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह सहायक कमांडेंट पारस राणा के निर्देशन में मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट पारस राणा के स्वागत भाषण से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि आरआर सेमवाल महाप्रबंधक (O&M) टीएचडीसी टिहरी विद्युत परियोजना ने की। उनके साथ महाप्रबंधक श्री अभिषेक गौड़, महाप्रबंधक एम के सिंह अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन डॉ ए एन त्रिपाठी परियोजना के के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, महिलाएं एवं स्कूली बच्चे , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान, उपस्थित थे
कार्यक्रम में निरीक्षक अग्नि कुलदीप कुमार कुकरेती के निर्देशन में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्निशमन दस्ते द्वारा अग्निशमन का मनोहर प्रदर्शन दिखाया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन दिवस के मौके पर अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं सहायक कमांडेंट पारस राणा द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री आरआर सेमवाल महाप्रबंधक द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और आग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता एवं अग्नि दुर्घटना से होने वाले बचाओ के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन से सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित कर मार्गदर्शन किया ।अंत में निरीक्षक कार्य संतोष रावत द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी गण अतिथि गण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया ।

