मसूरी : कैम्पटी से थत्यूड मोटर मार्ग के निर्माण के लिए मसूरी के निकट भिलाडू क्षेत्र में ग्राम जिंसी के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा की जा रही पहाड़ों की कटाई इस समय क्षेत्रवासियों के लिए समस्या का कारण बन रही है। पहाड़ों के अनियोजित कटाव और लगातार बारिश से भूस्खलन उत्पन्न होता है।

परिणामस्वरूप, पहाड़ों की चोटी पर रहने वाले लोगों के लिए जोखिम पैदा हो गया है; निवासियों के आवासों में बड़ी दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिसका अर्थ है कि किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिंसी गांव के निकट भिलाडू पंप हाउस मसूरी निवासी रमेश चंद्र ने मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मसूरी एसडीएम, नगर पालिका परिषद मसूरी और लोक निर्माण विभाग को पत्र सौंपकर कैम्पटी से थत्यूड सडक के निार्मण का लेकर हुए कटान के बाद हो रहे भूस्खलन से लोगो के घरों में दरारे आने लगी हैं।

जिंसी गांव का मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके घर से लगभग 200 से 250 मीटर नीचे लोक निर्माण विभाग द्वारा मोटरमार्ग के निर्माण के लिए पहाड़ों को जेसीबी का उपयोग करके अंधाधुंध काटा गया था, और लगातार बारिश के कारण अब भूस्खलन हो रहा है, जिससे उनके घर की दूरी मात्र 50 मीटर रह गई है। उन्होंने दावा किया कि उनके घरों में बड़ी दरारें आ गई हैं।

जिसके चलते अब उनका परिवार संकट में है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से स्थिति को देखने और उन्हें एक अनियमित अलग स्थान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण उनके घर में दरारें आने के बारे में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नियमित आधार पर चेतावनी दी, लेकिन गैर-जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया और अब उनके घर में भारी दरारें पड़ गई हैं। और मकान कभी भी ढह सकता है।उन्होंने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है और उन्होंने अपनी पूंजी लगाकर घर बनाया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उन्हें उचित मुआवजा दिलाने में मदद करने के साथ-साथ उनके घर को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

पूर्व मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्थिति को देखेंगे और वह उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कैम्पटी से थत्यूड तक निर्माण किये जा रही सड़क और इससे लोगों को हो रहे नुकसान को लेकर दो दिनों में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से प्रभावित रमेष चंद और उनके परिवार को हर संभव सहायता मिलेगी।

चंद्रयान 3 : इसरो ने पहली बार चंद्रमा पर विक्रम लैंडर उतारकर इतिहास रचा। , दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला पहला देश।