जोशीमठ : आगामी बदरीनाथ यात्रा को लेकर उप जिलाधिकारी जोशीमठ ने सभी विभागों को नगर पालिका सभागार में सर्वविभागीय बैठक कर यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने को कहा है. डिप्टी कलेक्टर ने सोमवार को नगर निगम सभागार में बीआरओ, जल निकाय, नगर पालिका, बिजली विभाग, पुलिस, मंदिर समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि सभी विभागों के आला अधिकारियों की बैठक कर सभी को यात्रा के तहत अपनी अपनी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए है .

डिप्टी कलेक्टर कुमकुम जोशी ने कहा कि 27 अप्रैल से शुरू होने वाली बद्रीनाथ धाम की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है. यात्रा को देखते हुए सभी सड़कों को सुचारू करने के निर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए शहर में मोबाइल शौचालय व प्रीफैबरीकेटेड शौचालय तैयार किए जाएंगे.बद्रीनाथ धाम में शौचालय, पार्किंग आदि की हर तरह की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

उप जिलाधिकारी ने नगर कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिया कि शहर में कुछ सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए जाएं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ नया मिल सके. इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि यहां-वहां कूड़ा फैलाते नजर आने वाले यात्रियों के खिलाफ नगर पालिका तत्काल प्रभाव से चालानी कार्रवाई कर सकती है.

चमोली : मार्च के पहले सप्ताह से भेंटा-भर्की सड़क का काम शुरू हो जाएगा