उत्तरकाशी : जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए पुलिस, होमगार्ड, जिला सैनिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर पालिका, खेल, सूचना विभाग व पीआरडी सहित संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 09:30 बजे सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। इसके साथ ही पुलिस लाइन ज्ञानसू में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। इसमें स्कूली छात्राओं को भी शामिल किया जाए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख चौराहों और शहीद स्मारक आदि सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाए.

साथ ही मुख्य चौराहों पर रोशनी की जाए। इसके साथ ही 25 जनवरी व 26 जनवरी 2023 को शाम 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक शहर के सभी शासकीय भवनों, भवनों व मुख्य चौराहों पर निर्धारित समयानुसार एलईडी से रोशनी की जाएगी। जिलाधिकारी ने सूचना विभाग को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी सांय 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक तथा अगले दिन 26 जनवरी को प्रातः 06ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक सार्वजनिक/प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति एवं देशप्रेम गीतों का प्रसारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने कार्यालयों में बेहतर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए. उत्कृष्ट स्वच्छ कार्यालय को गणतंत्र दिवस पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी श्री चिन्द्रिया लाल के सम्मान की व्यवस्था उनकी सुविधानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह, सीओ पुलिस अनुज कुमार,आपदा प्रबंधक अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला विकास अधिकारी के०के०पंत,जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने रणविजय सिंघा के साथ नई सफोला सोया भुर्जी का अनावरण किया