चमोली/जोशीमठ : जोशीमठ नगर भूधसाव से जूझ रहा है, वहीं प्रशासन ने होटल माउंट व्यू के नीचे के घरों में रहने वालों को होटलों में शिफ्ट कर दिया है. लेकिन आजकल चोर इसका फायदा उठा रहे हैं। चोरी की सूचना मिलने पर जोशीमठ पुलिस ने चोरी के आरोप में नेपाली मूल के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 22 फरवरी को रघुवीर सिंह व अरविंद रावत ने कोतवाली जोशीमठ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर कई सामान चोरी कर लिए हैं. सूचना मिलते ही जोशीमठ पुलिस ने पुलिस टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान रेकम बहादुर, पुत्र नर बहादुर नेपाल तथा दीपक गिरी पुत्र शोभू गिरी नेपाल के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में सीनियर सब इंस्पेक्टर संजय नेगी, उप निरीक्षक विनोद रावत, अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अवतार सिंह, कांस्टेबल हरीश कांडपाल, मुकेश डुकलन, मुस्तकीम, दीपक रहे.