मसूरी : उत्तराखंड की लोकप्रिय लोक गायिका रेशमा शाह ने विंटर लाइन कार्निवाल के तहत गांधी चौक पर जैनसारी, जौनपुरी और गढ़वाली गीत गाकर दर्शकों को नचाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक श्रोताओं ने रेशमा के गीतों का लुत्फ उठाया।

लोकगायिका रेशमा शाह ने गांधी चौक पर विंटर लाइन कार्निवाल के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर उन्होंने देव आहवन के साथ गीतों की शुरुआत की. उन्होंने एक के बाद एक गीत गाए और नृत्यांगनाओं की टोली ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। उन्होंने ले भूजी जाला चूड़ा बामण मामा, कृष्ण तेरी मुरली समेत कई गाने गाए। इस मौके पर दर्शकों ने जमकर डांस किया।

इस मौके पर दर्शकों ने जमकर डांस किया तो पर्यटकों ने भी जमकर डांस किया। इस अवसर पर रेशमा शाह ने कहा कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल एक बहुत ही सफल कार्यक्रम है जिसमें गाने को विशेष पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि चूंकि मसूरी मेरा गृह क्षेत्र है, इसलिए यहां कार्यक्रम देने का विशेष आनंद मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने कहा कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल लगातार सफलता के साथ चल रहा है.जिसमें जगह-जगह लोक संस्कृति के कार्यक्रम हो रहे हैं, साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन विजय बिंदवाल ने किया।

इससे पूर्व विजय लक्ष्मी व टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए और लोगों ने जमकर नृत्य किया। वहीं निमेश डंगवाल की टीम के बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।