चमोली : जोशीमठ में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर जोशीमठ के लोग आक्रोशित हैं. और प्रभावित लोगों के उचित पुनर्वास और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
शुक्रवार को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के समर्थन में समूचा पैन खंडा सड़कों पर उतर आया और राज्य सरकार व एनटीपीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए.
हाथों में एनटीपीसी गो बैक के पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले लोगों ने प्रभावितों के उचित पुनर्वास और उनके भवनों के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की। नाराज लोग कहते हैं। जोशीमठ में भूस्खलन की घटना को 1 महीना बीतने को है। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा राहत के नाम पर लोगों को केवल राहत शिविरों में धकेला जा रहा है.
गौरतलब है कि जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन से निजात दिलाने की मांग को लेकर लोग पिछले 27 दिनों से तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं. जिसके बाद अब तक प्रभावितों को कुछ धनराशि दी जा चुकी है और राहत शिविरों में उनके रहने और खाने की ही व्यवस्था की गई है. जिससे लोगों में रोष है लोगों का कहना है कि समय रहते इसकी स्थाई व्यवस्था की जाए। सड़कों पर उतरे हजारों लोगों को नियंत्रित करने के लिए शहर में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच लोगों ने शहर के इंटर कॉलेज तिराहे से वेद वेदांत विद्यालय तक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला.
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक अतुल सती समीर डिमरी का कहना है कि जोशीमठ में हुए भूस्खलन की घटना के लिए एनटीपीसी ही जिम्मेदार है. और एनटीपीसी को वापस जाना होगा। कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

