टिहरी गढ़वाल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे जनप्रतिनिधियों के लिए राहत की खबर है जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। ऐसे सभी पात्र व्यक्ति, जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं, पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं।
यह बात राज्य के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल भ्रमण के सातवें दिन शनिवार को जिला मुख्यालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हुए कही. उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2019 से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्ति जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, अब दो बच्चों की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि पारसी डैमेज पॉलिसी के तहत प्रभावित परिवारों को 40 करोड़ से अधिक की राशि मुआवजे के रूप में दी जा चुकी है, वहीं अन्य प्रभावित गांवों के पात्र लोगों को भी जल्द मुआवजा देकर उनकी पुनर्वास संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

