नई टिहरी-

जिला प्रशासन द्वारा जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं को टिहरी झील महोत्सव में अपने हुनर के प्रदर्शन हेतु मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके तहत तहसील स्तर पर ऑडिशन के माध्यम से चयन किया जा रहा है। गत 04 फरवरी को आयोजित सिंगिंग ऑडिशन हेतु टिहरी में कुल 48 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से रवीना पठोई ने प्रथम व निर्मल सजवाण ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतापनगर में 72 प्रतिभागियों में वंदना प्रथम व गौरव द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार घनसाली में 33 प्रतिभागियों में से सूरज तान्याल प्रथम व आशा द्वितीय स्थान पर रही, तहसील नरेंद्रनगर में 43 प्रतिभागियों में से अक्षांश ने प्रथम व स्तुति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कीर्तिनगर में 14 प्रतिभागियों में से प्रभुदयाल प्रथम व शगुन ने द्वितीय स्थान हासिल किया एवं धनोल्टी में 24 प्रतिभागियों में से सान्वी ने प्रथम व शुभम भारती ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तहसील स्तर पर साफल प्रतिभागियों को आगामी 10 फरवरी को शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। जिला स्तर पर आयोजित सिंगिंग प्रतियोगिता में तहसील स्तर के सफल 12 प्रतिभागियों में से प्रथम तीन प्रतिभागियों का चयन टिहरी झील महोत्सव-2021 के लिए किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=DBJ3Of6KCx0&list=PLT8qV_eNPpVJ6FuiqxtTOh9PWaPUTtKdc