मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें आगामी दिनों में महिला दिवस मनाने, विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान व छावनी परिषद के चुनावों में पूरी भागीदारी करने के बारे में चर्चा की गई।

भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की बैठक नगर पार्षद व महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महिला दिवस मनाने के संबंध में भाजपा मसूरी मंडल की महिला कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा हुई, वहीं पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान करने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में अप्रैल माह में होने वाले छावनी परिषद चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि महिला मोर्चा पार्टी द्वारा नामित उम्मीदवारों को पूरा समर्थन देगी और छावनी के सभी वार्डों में जनसंपर्क करेगी. इस मौके पर कार्यकारिणी पद व महिला मोर्चा के पदों के आवंटन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई.

बैठक में समस्त मातृशक्ति को अपने अपने क्षेत्र में जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु विचार विमर्श किया। इसी के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रोजेक्ट सेल्फी विद लाभार्थी के बारे में सूचित किया व आगामी चुनाव में महिलाओं को बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एवं महिला दिवस के कार्यक्रम हेतु रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया ।

बैठक में अपनी उपस्थिति से बैठक को सफल बनाने हेतु समस्त महिला मोर्चा का आभार

बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी लगन से काम करने का आह्वान किया, वहीं कहा कि छावनी परिषद के चुनाव में महिला मोर्चा पूरी ताकत के साथ पार्टी के निर्धारित प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कार्य करेगी।

बैठक में विजय लक्ष्मी काला, प्रोमिला नेगी, रीता खुल्लर, किरन, विमला भंडारी, कमल शर्मा, कमला थपलियाल, राजश्री रावत, चंद्रकला सयाना, गुडडी देवी, सोनिया राघव,आदि मौजूद रहीं.

निरंकारी मिशन ने टपकेश्वर मंदिर व तमसा नदी में चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक