गैरसैण : भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया .भराड़ीसैंण में विधानसभा में राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा की ओर से घेराव किया गया।

गैरसैण भराड़ीसैंण में बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को हंगामा हुआ.पहले दिन संयुक्त मोर्चा द्वारा वृद्धा पेंशन बहाली को लेकर विधानसभा का घेराव का कार्यक्रम रहा. जिसमें गढ़वाल व कुमाऊं के लोग भरारी भराड़ीसैंण पहुंचे। लेकिन जैसे ही वे जंगलचट्टी पहुंचे पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बेरिकेड्स पर रोक दिया. ढोल-दमाऊ के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कर्मचारी किसी तरह दिवालीखाल और विधानसभा परिसर पहुंचना चाहते थे। लेकिन पुलिस घेरा तोड़कर कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ सके।

जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महंगाई का विरोध शुरू कर दिया और अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिवालीखाल में ही रोक दिया था।