नैनीताल : सरोवर नगरी नैनीताल के माल रोड पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। जहां हरियाणा से नैनीताल आए पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने पीटा। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

मामूली विवाद मारपीट में बदल गया : बताया जा रहा है कि पर्यटक माल रोड पर तेज गति से वाहन चला रहे थे तभी सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गए. जिसके बाद हरियाणा से आए पर्यटकों ने स्थानीय चालक से बदसलूकी शुरू कर दी। स्थानीय लोग बीच-बचाव करने आए तो कुछ युवकों ने स्थानीय लोगों से मारपीट शुरू कर दी।पर्यटकों को स्थानीय लोगों द्वारा परेशान होते देख अन्य लोग भी बचाव के लिए दौड़ पड़े। लेकिन पर्यटक बदतमीजी करने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विवाद करते हुए इन युवकों की पिटाई कर दी।
इस मामले में क्या कहती है पुलिस: जिसके बाद कुछ महिलाएं कार से उतरीं और युवक को वहां से ले गई. जिसके बाद मामला शांत हो गया। इस दौरान पुलिस मौके से नदारद रही। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समझाने के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। उधर, तल्लीताल थाने के एसओ रोहिताश सिंह सागर का कहना है कि हमले को लेकर किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मसूरी अपडेट: 22 मई तक बुझेगी मसूरी की प्यास, यमुना-मसूरी पेयजल पम्पिंग योजना का सफल परीक्षण

