देहरादून : धामी मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को दोफ्हर विश्वकर्मा भवन स्थित सभागार में शुरू हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। देहरादून के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 30 मुद्दों पर निर्णय लिया गया है, जिसके तहत राज्य सरकार की सौर नीति में मुख्यमंत्री स्वरोजगार सुधार नीति को मंजूरी दी गयी है.

आज के कैबिनेट में राज आंदोलनकारियों को 6:30 आरक्षण देने का प्रस्ताव नहीं आ पाने पर कैबिनेट ने नाराजगी जताई है.सुबह की ऐसी जमीने जो अलग-अलग प्रकार से कब्जे में है ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए एक सब कमेटी का गठन कर दिया गया है। पर्यटन नीति को आज मंजूरी नहीं मिली, इसे कैबिनेट की बैठक में पेश किया गया, लेकिन इसे अगली कैबिनेट में लाने के लिए कहा गया है, सूत्रों ने बताया कि सत्र आहूत होने के कारण आधिकारिक ब्रीफिंग नहीं हो सकी।

सोलर पॉलिसी को मंजूरी मिली

गैरसैण सत्र में आने वाले बजट क़ो मिली मंजूरी, सर प्लस रहेगा बजट

मंत्रिमंडल के समक्ष पर्यटन नीति की प्रस्तुति

राज्यपाल के अभिभाषण की स्वीकृति

राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का मुद्दा नहीं उठाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

दूरसंचार एवं श्रम विभाग के सेवा नियमों की स्वीकृति

राजस्व और अलग अलग विभागों की कब्जो की जमीनों क़ो लेकर सीएम की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी